माउस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी - Important information about the mouse
जरा सोच कर देखिये कि अचानक आपके कम्प्यूटर का माउस खराब जाये तो आप कितने परेशान हो जायेगें, तुरंत बाजार जायेगें, और कम्प्यूटर की दुकान से अपनी पसंद का माउस खरीद लायगें, क्योंकि आज के समय में बिना माउस के कम्प्यूटर की कल्पना ही नहीं की जा सकती है|
जरा सोच कर देखिये कि अचानक आपके कम्प्यूटर का माउस खराब जाये तो आप कितने परेशान हो जायेगें, तुरंत बाजार जायेगें, और कम्प्यूटर की दुकान से अपनी पसंद का माउस खरीद लायगें, क्योंकि आज के समय में बिना माउस के कम्प्यूटर की कल्पना ही नहीं की जा सकती है|
माउस का आविष्कार किसने किया - Computer mouse Inventor
माउस का अविष्कार 1960 में डग एंजेलबर्ट के द्वारा किया गया था और आपको जानकार आश्चर्य होगा कि पहला माउस लकडी का बना हुआ था, जिसमें धातु के दो पहिये लगे हुए थे। यह उस समय की बात है जब कम्प्यूटर की प्रथम पीढी चल रही थी और कम्प्यूटर का आकार किसी कमरे के बराबर होता था।
माउस क्या है - What is Mouse
'माउस' एक हार्डवेयर है और कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाला इनपुट डिवाइस है, इसे पॉइंटर डिवाइस (pointing device) माउस की सहायता से आप कंप्यूटर में दिखाई देने वाले तीर के आयकन जिसे कर्सर करते हैं को मूव कर सकते हैं तथा कंप्यूटर में दिखाई देेेेने वाले किसी भी बटन या मेेन्यू पर आसानी से क्लिक कर सकते हैं, एक साधारण माउस में दो बटन होते हैं जिसे Left Click और Right Click के नाम से जाना जाता है इन बटनों के प्रयोग को जरूरत के हिसाब से एक दूसरे से बदला भी जा सकता है
माउस की आवश्यकता क्यों है
पुराने समय के कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम हाेते थे वह CUI यानि Character User Interface पर आधारित होते थे जैसे MS DOC जिसमें केवल कीबोर्ड से ही काम चल जाया करता था लेकिन जब से ग्राफिकल यूज़र इन्टरफेस (GUI) पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे विंडोज 95, विडोंज 98 आने लगे तब से कीबोर्ड से काम करना मुश्किल हो गया और जरूरत पडी ऐसे उपकरण की जिसकी सहायता से स्क्रीन पर कहीं भी काम किया जा सकते हैं
माउस किस प्रकार काम करता हैं
Mouse कंप्यूटर स्क्रीन को DPI या पिक्सल में बांट देता है अगर आप बाजार से माउस खरीद कर लायें तो उसके डब्बे पर उसकी DPI लिखी रहती है DPI की फुलफार्म है डॉट पर इंंच, यानि एक वर्ग इंच में कुछ डॉट की संंख्या, अब ये डीपीआई जितने ज्यादा होगें आप उनते ज्यादा बेहतर ग्राफिक्स तैयार कर पायेगें लेकिन साधारण काम के लिये कम DPI से भी काम चल जाता है
माउस कितने प्रकार के होते है - Type Of Computer Mouse
मैकेनिकल माउस (Mechanical mouse) -
माउस का सबसे पुराना रूप है , इस माउस में रबर बॅाल लगी होती थी और जब इसे पैड पर घुमाया जाता था तो यह रबर बॉल अंदर लगी चकरी का घुमाती थी, जिससे सिग्लन कंप्यूटर को भेजे जाते थे लेकिन यह माउस ज्यादा सफल नहीं हुआ कारण था कि जो रबर बॉल भी वह अटक जाती थी और इतना अच्छा काम नहीं करती थी
ऑप्टो मैकेनिकल माउस (Optomechanical Mouse)-
ऑप्टो मैकेनिकल माउस को मैकेनिकल माउस से बेहतर बनाया गया इसमें मैकेनिकल सेंसर के स्थान पर ऑप्टिकल सेंसर लगाया गया, ऑप्टो मैकेनिकल माउस में LED (Light Emitting Diode) और फोटो डिटेक्टर मिलकर माउस द्वारा तय दुरी का अनुमान लगाकर ठीक प्रकार से काम करते थे लेकिन इस मॉडल में भी कुछ खामियां थी
ऑप्टिकल माउस (Optical mouse) -
फाइनली आया एक अत्याधुनिक उपकरण ऑप्टिकल माउस (Optical mouse) जिसे वर्तमान में इस्तेमाल किया जा रहा है, इसमें LED (Light Emitting Diode) का प्रयोग माउस द्वारा तय की गई दुरी को डिटेक्ट करने के लिय किया जाता है इसमें कोई घुमने वाला पुर्जा नही होता
वायरलेस माउस (Wireless mouse) -
वायरलैस माउस भी एक ऑप्टिकल माउस (Optical mouse) ही है लेकिन इसमें तार नहीं होता है बल्कि माउस को पावर देने के लिये एक बैटरी होती है और कंप्यूटर मेें एक Radio frequency (RF) रिसीवर लगाया जाता है
0 Comments
Please do not enter any types of spam link & text in the comment box.