Breaking News

एम एस वर्ड में 2007 की बेसिक जानकारी - Basic Information of MS Word 2007

एम एस वर्ड में 2007 की बेसिक जानकारी  - Basic Information of MS Word 2007

        एम एस वर्ड (MS Word) के पहले अध्याय में (First Lesion) में आपका स्वागत है आज के अध्याय (Lesion) में हम पढेंगे एस एस वर्ड के Basic जानकारी के बारे में की एस एस वर्ड क्या होता है और इसका प्रयोग कहा किया जाता है तो चलिए शुरू करते है : एम एस वर्ड में 2007 की बेसिक जानकारी - Basic Information of MS Word 2007

        एम एस वर्ड (MS Word) जो की माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के द्वारा बनाया गया है जिसके सहायता से हम ऑफिस से सम्बन्धित सभी कार्यो को कर सकते है जैसे : एप्लीकेशन बनाना, लेटर टाइप करना, लेटर हेड बनाना, रिज्यूम और बायो डाटा तैयार करना तथा स्कूल का प्रोजेक्ट तैयार करना ईमेल से सम्बन्धित कार्य को तैयार करना व उसको सेंड करना इत्यादि सरे काम कर सकते है | 

          आज के समय में सभी ऑफिस में इसका प्रयोग किया जा रहा है या फिर ये भी कहे सकते है कि किया जाता है लेकिन इसका पूरा प्रयोग बहुत कम ही व्यक्ति करते है क्योकि उनको इसका पूरा ज्ञान नहीं रहता है लेकिन यहाँ पर आपको हिंदी के सरल और स्पस्ट भाषा में आपको सिखाया जायेगा जिससे आपको एम एस वर्ड पर काम करने में बहुत आसानी होगा |


एम एस वर्ड में 2007 की बेसिक जानकारी  - Basic Information of MS Word 2007

एम एस वर्ड (MS Word) को ओपन करने का तरीका - एम एस वर्ड (MS Word) 2 तरीके का प्रयोग किया जाता है आइये हम दोनों तरीके से एम एस वर्ड (MS Word) को ओपन करना सिखाते है | 

1. पहला तरीका अगर आप अपने डेस्कटॉप (Desktop) पर एम एस वर्ड (MS Word) का शॉर्टकट आइकॉन (Shortcut Icon) लगाये हुए है तो उसपर डबल क्लिक करके ओपन कर सकते है |

2. दुसरे तरीका इसमें आपको टास्कबार पर स्टार्ट बटन को माउस के द्वारा क्लिक करना होगा या फिर आप अपने कीबोर्ड (keyboard) के विंडो बटन (Window Key) को क्लिक करके भी ओपन कर सकते है उसके बाद आल प्रोग्राम (All Programs) पर क्लिक करना होगा फिर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Microsoft Office) के फोल्डर पर क्लिक करना होगा उसके बाद आपको एम एस वर्ड (MS Word) आइकॉन पर क्लिक करना होगा जिससे आपका एम एस वर्ड (MS Word) का एप्लीकेशन (Application) ओपन (Open) हो जायेगा |

एम एस वर्ड में 2007 की बेसिक जानकारी  - Basic Information of MS Word 2007

टाइटल बार - Title Bar :- 
जब आप एम एस वर्ड (MS Word) ओपन करते है तो सबसे ऊपर की तरफ जहाँ पर आपको Document1 - Microsoft Word दिखेगा वो टाइटल बार कहलाता है Document1 – Microsoft Word तभी तक दिखता है जब तक की हम अपने फाइल को सेव नहीं करते है जब हम फाइल को किसी भी नाम सेव करते है तो हमारा टाइटल बार उसी नाम से सेव हो जाता है |

क्विक एक्सेस टूलQuick Access Tool : -
ये एम एस वर्ड (MS Word) left Side Top पर शो करता है इसपर एम एस वर्ड (MS Word) के कुछ Important ऑप्शन लगे होते है जिसको प्रयोग हम आसानी से और तुरंत कर सकते है इस टूल्स के सहायता से इसके साथ ही साथ हम अपने आवश्यकता अनुसार इसमें बदलाव भी कर सकते है |

मिनीमाइज - Minimize : - 
इसके सहायता से हम अपने एम एस वर्ड (MS Word) एप्लीकेशन को अपने टास्क बार (Task Bar) पर Minimize कर सकते है ताकि अगर हमको इस एप्लीकेशन के अलावा किसी दुसरे एप्लीकेशन पर काम करना परे तो अपने एम एस वर्ड (MS Word) एप्लीकेशन को बंद किये बिना भी हम दुसरे एप्लीकेशन का use कर सकते है |

माक्सिमिज़ या रिस्टोर डाउन - Maximize or Restore Down : -
इसके Tool के सहायता से हम अपने एम एस वर्ड (MS Word) के एप्लीकेशन को इसके ओरिजिनल स्क्रीन से छोटा या बड़ा कर सकते है |
क्लोस - Close : -
इसके द्वारा हम अपने एम एस वर्ड (MS Word) के एप्लीकेशन को बंद कर सकते है | एम एस वर्ड (MS Word) एप्लीकेशन को बंद करने के लिये हमे क्लोज बटन पर माउस के लेफ्ट बटन से क्लिक करना होता है उसके बाद ये एम एस वर्ड (MS Word) का एप्लीकेशन बंद जो जाता है |

रूलर बार (Ruler Bar) : -
इसके द्वारा हम एम एस वर्ड (MS Word) के पेज को मापते है की लेफ्ट और राईट साइड से कितना पेज पर मैटर  टाइप करना है और साथ ही साथ पेज मार्जिन को भी सेट करने के लिये इसका प्रयोग किया जाता है |

स्क्रॉल बार - Scroll Bar : - 
इसके प्रयोग से हम एम एस वर्ड (MS Word) के एप्लीकेशन के पेज को ऊपर से नीचे एवं दाये से बाये के तरफ ले जाने का काम करते है |

पेज (Page) : - 
एम एस वर्ड (MS Word) में जहा पर हम अपना लेटर और मैटर एवं डिजाईन बनाते है उस एरिया को पेज कहा जाता है जिसको हम डॉक्यूमेंट (Document) के भी नाम से जानते है |

स्टेट्स बार - Status bar : - 
एम एस वर्ड (MS Word) पेज के सबसे निचे व टास्क बार के ऊपर Display होने वाले लाइन को कहा जाता है जिसपर हमारे एम एस वर्ड (MS Word) के पेज से Repleted कुछ इनफार्मेशन शो करता रहता है |
टास्क बार - Task Bar : -
ये एम एस वर्ड (MS Word) एप्लीकेशन के सबसे निचे दिखाई देने वाले लाइन को कहते है जहाँ से कंप्यूटर के सभी एप्लीकेशन को ओपन किया जाता है टास्क बार के दाये तरफ (Right Site) स्टार्ट बटन होता है और बाये तरफ (Left Site) Notification एरिया होता है जहा पर हमको दिन और समय बताता है|




Post a Comment

0 Comments